
दिल्ली: 'MCD के एकीकरण से फायदा, भला नहीं चाहते केजरीवाल', निगम चुनाव पर बोलीं मीनाक्षी लेखी
AajTak
Delhi MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के एकीकरण मसले पर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला किया. मीनाक्षी लेखी का कहना है कि एमसीडी के एकीकरण से दिल्ली को फायदा होगा. अरविंद केजरीवाल दिल्ली का भला नहीं चाहते हैं.
Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों की तारीख का ऐलान जैसे ही टला वैसे ही दिल्ली में सियासी भूचाल आ गया. आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर चुनाव से डरने का आरोप लगा दिया. दरअसल एमसीडी के एकीकरण पर केंद्र सरकार विचार कर रही है. इसी कारण एमसीडी चुनावों की तारीख का ऐलान टल गया. हालांकि बीजेपी ने AAP के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है.
'हम अच्छे-अच्छों से नहीं डरते, इनसे क्या...'
बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने एएपी पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा, 'आम आदमी पार्टी हर वार्ड में 4-4 ठेके खोल रही है. चार कंपनियों को एक्साइज डिपार्टमेंट ने नोटिस भी भेजा है. शराब बेचने को लेकर और संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं'. साथ ही मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'हमने कश्मीर से 370 खत्म कर दिया, हम अच्छे-अच्छों से नहीं डरते, इनसे क्या डरेंगे. कहीं भी चुनाव हो बीजेपी हमेशा तैयार है,
मीनाक्षी ने केजरीवाल पर दागे सवाल
एमसीडी एकीकरण मसले पर मीनाक्षी लेखी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर ही सवालों की बौछार कर दी. मीनाक्षी ने पूछा कि क्या केजरवील एमसीडी और दिल्ली की बेहतरी नहीं चाहते हैं. एमसीडी को बजट का 20 प्रतिशत देने का वादा किया था, क्यों नहीं देते.'
उन्होंने दावा किया, 'एमसीडी के रि-यूनिफिकेशन से दिल्ली को फायदा होगा. एक कॉर्पोरेशन का सरप्लस फंड दूसरे के काम आएगा, इनको हर वार्ड में शराब बेचनी है. कानूनों का उल्लंघन करना है. क्यों नहीं चाहते ये दिल्ली का भला हो.'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







