
दिल्ली: IPL के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम के एंट्री पास में हेराफेरी, DDCA के दो लोग गिरफ्तार
AajTak
इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने DDCA के दो स्टाफ को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि DDCA के हाल में पकड़े गए दोनों स्टाफ बालम और वीरेंदर शाह ने ही मोटा पैसा लेकर दोनों बुकी को DDCA का एंट्री पास बनवा कर दिए थे.
दिल्ली का फिरोजशाह कोटला स्टेडियम जोकि अब अरुण जेटली के नाम से जाना जाता है, में आईपीएल मैच के दौरान नकली आईडी प्रूफ के साथ घुसने का मामला चर्चा में है. इसमें IPL में बेटिंग के पैन इंडिया माड्यूल होने का शक जताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने DDCA के दो स्टाफ को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि DDCA के हाल में पकड़े गए दोनों स्टाफ बालम और वीरेंदर शाह ने ही मोटा पैसा लेकर दोनों बुकी को DDCA के एंट्री पास बनवा कर दिए थे.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











