
दिल्ली: IED छोड़ फरार युवक कौन थे? सीमापुरी में विस्फोटक मिलने पर उठे गंभीर सवाल
AajTak
क्या देश की राजधानी दिल्ली को फिर से लहूलुहान करने की साजिश रची जा रही है? सवाल इसलिए वाजिब है क्योंकि दिल्ली के सीमापुरी इलाके के एक घर से कल IED बरामद हुआ. इसके तार 14 जनवरी को गाजीपुर में बरामद RDX से जोड़कर देखे जा रहे हैं. 14 जनवरी को दिल्ली के ही गाजीपुर में आरडीएक्स मिलने के मामले में स्पेशल सेल ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुरानी सीमापुरी में छापेमारी के लिए पहुंची थी. स्पेशल सेल ने कई दर्जन संदिग्ध फोन कॉल इंटरसेप्ट किये थे जिसके आधार पर सीमापुरी के घर का पता चला. इस बीच सीमापुरी में विस्फोटक मिलने पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












