
दिल्ली: IAS उदित प्रकाश के खिलाफ उपराज्यपाल ने की कार्रवाई की सिफारिश, 50 लाख की घूस लेने का है आरोप
AajTak
IAS उदित प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने की है. उपराज्यपाल सक्सेना ने इससे संबंधित पत्र गृह मंत्रालय को भेजा है. आईएएस उदित प्रकाश पर 50 लाख रुपये की घूस लेने का आरोप है.
राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार में कई अहम पदों पर रहे आईएएस अफसर उदित प्रकाश राय के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गृह मंत्रालय से IAS उदित प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है. IAS उदित प्रकाश पर 50 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा है. आरोप है कि अपने कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने 'अनुचित मदद' और आर्थिक लाभ लिया.
मामला तब का है कि जब उदित प्रकाश दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) के वाइस चेयरमैन थे. उपराज्यपाल ने MHA से यह सिफारिश सीबीआई द्वारा प्रमाणित जांच के आधार पर की है. इसमें कहा गया था कि उदित प्रकाश ने DAMB में एक्जिक्यूटिव इंजिनियर पीएस मीना की 'अनुचित मदद' करने के बदले 50 लाख रुपये की रिश्वत ली थी.
सीबीआई ने कहा था कि मीना से जुड़े दो केसों में उदित प्रकाश ने सजा कम करने में मदद की थी. आय से अधिक संपत्ति के ये मामले मीना के बेटे और उनकी पत्नी के खिलाफ थे. इस मामले में जेएस शर्मा ने 2020 में शिकायत दर्ज कराई थी.
उदित प्रकाश ने मीना को सुनाई 'निंदा की सजा'
पहले केस में रिटायर्ड IAS अफसर ने जनवरी 2020 में रिपोर्ट सब्मिट की थी. इसमें कहा गया था कि सजा कम करने की यह 'अनुचित जल्दबाजी' उदित ने DAMB में वीसी के तौर पर अपनी पोस्टिंग के आखिरी दिन दिखाई थी. जबकि उनके DSFMC में ट्रांसफर का ऑर्डर इशू हो चुका था. वहीं दूसरे केस में मीना की पत्नी का नाम था. इसकी जांच के आदेश उदित प्रकाश से पहले वाले वीसी ने दिए थे. लेकिन उदित प्रकाश ने बिना किसी जांच के 'निंदा की सजा' सुनाकर केस को खत्म कर दिया. इस केस में कोई औपचारिक आदेश भी जारी नहीं किया गया था.
दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ भी रहे उदित प्रकाश

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









