
दिल्ली HC में ट्विटर का जवाब- स्थानीय अधिकारी की नियुक्ति में लगेगा 8 हफ्ते का वक्त
AajTak
ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट में नए आईटी नियमों को लेकर एक हलफनामा दिया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि भारत में Resident grievance redressal अफसर की नियुक्ति में आठ हफ्ते का वक्त लग सकता है.
नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी विवाद पर गुरुवार को नया अपडेट सामने आया. ट्विटर ने दिल्ली हाईकोर्ट में नए आईटी नियमों को लेकर एक हलफनामा दिया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि भारत में Resident grievance redressal अफसर की नियुक्ति में आठ हफ्ते का वक्त लग सकता है. ट्विटर ने जानकारी दी है कि कंपनी द्वारा भारत में ऑफिस स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है, जो इस मसले पर मेल-जोल करने का काम करेगा. इसी दफ्तर से भारत में नए आईटी नियमों के तहत सभी काम किए जाएंगे. हाईकोर्ट में ट्विटर ने जानकारी दी है कि नए आईटी नियमों के तहत 11 जुलाई तक पहली कंप्लायंस रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी. ट्विटर द्वारा बताया गया है कि भारत में इंटरिम चीफ कंप्लायंस ऑफिसर की नियुक्ति कर दी गई है. इसके बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय को जानकारी दी गई है. इतना ही नहीं, चीफ कंप्लायंस ऑफिसर के लिए ट्विटर द्वारा जॉब पोस्ट भी निकाली गई है, लगातार इनके लिए एप्लिकेशन आ रही हैं. ट्विटर द्वारा हाईकोर्ट में अपना पता भी दिया गया है, भारत में ट्विटर का स्थाई पता बेंगलुरु दिया गया है. आपको बता दें कि नए आईटी नियमों के मसले पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. इसी की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सवाल किया था कि ट्विटर को एक अफसर की नियुक्ति करने में कितना वक्त लग रहा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











