
दिल्ली: AIIMS में अब निशुल्क बनेगा मरीजों का पर्चा, 300 रुपये तक फ्री इलाज
AajTak
Delhi AIIMS News: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में नए निदेशक की नियुक्ति के बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मरीजों की सुविधा और बेहतरी के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. इसी के तहत AIIMS ने फैसला लिया है कि मरीजों को 300 रुपये तक का फ्री इलाज दिया जाएगा.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज करवाने वाले लोगों के लिए एक काम की खबर है. AIIMS में नवंबर के महीने से OPD का पर्चा बनवाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. वहीं, अब AIIMS में किसी भी व्यक्ति का 300 रुपये तक का इलाज फ्री में होगा. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा लिए गए इस फैसले से हजारों मरीजों को फायदा मिलेगा. बता दें, इससे पहले OPD में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को 10 रुपये शुल्क देना होता था.
AIIMS का ये नियम 1 नवंबर से लागू हो जाएगा. बता दें, दिल्ली AIIMS को नया डायरेक्टर मिलने के साथ ही यहां कई बदलाव देखे जा रहा हैं. AIIMS के कैंसर डिपार्टमेंट ने मरीजों के लिए OPD रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. नए टाइमिंग के मुताबिक, अब कैंसर विभाग के मरीजों का पर्चा सुबह आठ बजे से दोपहर 1 बजे तक बनेगा. मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए AIIMS लगातार काम कर रहा है. पर्चा बनवाने के टाइम में बदलाव के साथ ही मरीजों को कैंसर विभाग में शाम 5 बजे तक देखा भी जाएगा. मरीजों को देखने के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट का एक रेजिडेंट डॉक्टर रोटेशन के आधार पर क्लीनिक में मौजूद रहेगा.
इसके अलावा, AIIMS ने एक सर्कुलर के जरिए जानकारी दी कि संज्ञान में आया है कि अस्पताल के स्टाफ के कहने पर एक सिक्योरिटी गार्ड को चाय ले जाते देखा गया. इस तरह की घटनाओं से न सिर्फ सुरक्षा के साथ समझौता होता है बल्कि इससे सुरक्षा सेवाओं की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ता है.
बता दें, हाल ही में डॉ. एम. श्रीनिवास को ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS) का नया निदेशक बन गया है. एम्स में आते ही उनकी ये कार्यशैली का असर भी दिखने लगा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







