
दिल्ली: AAP ने बीजेपी पर लगाया 'शिक्षा माफिया' को बचाने का आरोप, आतिशी बोलीं- पैरेंट्स की आवाज बनेंगे
AajTak
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,
दिल्ली (Delhi) में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 'शिक्षा माफियाओं' को बचाने का आरोप लगाया है. पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी सरकार माफियाओं को बचाने के लिए 'प्राइवेट स्कूल फीस रेगुलेशन बिल' छिपा रही है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि वह बच्चों के पैरेंट्स की आवाज बनेगी और इस बिल पर उसके विधायक जनता से रायशुमारी करेंगे.
सोमवार को AAP मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी पैरेंट्स से मिले सुझावों के मुताबिक विधानसभा में बिल में जरूरी संशोधन करवाएगी.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "मंगलवार से AAP विधायक इस बिल पर रायशुमारी के लिए लगातार बैठकें करेंगे. AAP सरकार में रहकर भी शिक्षा माफिया के खिलाफ लड़ती थी और अब विपक्ष में रह कर भी लड़ती रहेगी."
यह भी पढ़ें: 'दिल्ली में कल कई इलाकों में लगे लंबे-लंबे पावर कट...', AAP नेता आतिशी ने बीजेपी सरकार को घेरा
'सुनने वाला कोई नहीं...'
आतिशी ने कहा कि जबसे दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है, प्राइवेट स्कूलों ने बेलगाम तरीके से फीस बढ़ानी शुरू कर दी है. सभी प्राइवेट स्कूलों ने 20 से 80 फीसद तक फीस बढ़ा दी है. एसी, स्वीमिंग, गतिविधि क्लासेज समेत तरह-तरह के अतिरिक्त चार्ज भी लगा दिए हैं. बीजेपी सरकार में दिल्ली का मीडिल क्लास त्रस्त हो चुका है, क्योंकि वह अपने बच्चों की फीस नहीं दे पा रहा है."

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








