
दिल्ली: AAP की ट्रेड विंग के सेक्रेटरी संदीप भारद्वाज ने किया सुसाइड
AajTak
AAP की ट्रेड विंग के सेक्रेटरी संदीप भारद्वाज ने सुसाइड कर लिया है. गुरुवार शाम 4.40 PM पर पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने रजौरी गार्डन में अपने घर में फांसी के फंदे से लटक सुसाइड कर लिया है.
AAP की ट्रेड विंग के सेक्रेटरी संदीप भारद्वाज ने सुसाइड कर लिया है. गुरुवार शाम 4.40 PM पर पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स ने राजौरी गार्डन में अपने घर में फांसी के फंदे से लटक सुसाइड कर लिया है. किस वजह से ये बड़ा कदम उठाया गया, अभी तक स्पष्ट नहीं है.
बताया जा रहा है कि संदीप भारद्वाज को अस्पताल उनके एक दोस्त लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. शुरुआती जांच के बाद कहा जा रहा है कि उनका तलाक हो चुका था. इनका एक 20 साल का बेटा भी है. पुलिस इस समय इस सुसाइड को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रही है. अभी के लिए पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग दिल्ली प्रदेश के सेकेट्री होने के साथ-साथ संदीप का भारतद्वज मार्बल के नाम से व्यापार भी है. लेकिन गुरुवार को उन्होंने आत्महत्या कर सभी को हैरत में डाल दिया है. आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. किसी भी बड़े नेता ने आगे आकर शोक व्यक्त नहीं किया है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











