
दिल्ली: 100 रुपये के विवाद में पड़ोसियों ने कर दी युवक की हत्या
AajTak
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे सिर्फ 100 रुपये की लड़ाई थी.
देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना घटी है. दिल्ली के सदर बाजार इलाके में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई है. हत्या के पीछे सिर्फ 100 रुपये को लेकर छिड़ी लड़ाई थी. दिल्ली पुलिस के अनुसार सदर बाजार के मोतिया खान इलाके में ये घटना मंगलवार को घटी थी. जहां पड़ोसियों ने 23 साल के एक युवक की हत्या कर दी. इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 4 नाबालिग हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मृतक के परिवार से 500 रुपये का छुट्टा मांगा था. लेकिन परिवार ने सिर्फ 400 रुपये वापस दिए. जबकि पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरे पैसे लौटाए थे. हालांकि, ये विवाद थमा नहीं और अगले दिन 23 साल के युवक को आरोपी और उसके साथियों ने पीटा और जांघ पर चाकू मार दिया इसी दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में सदर बाजार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी, उसकी पत्नी, एक अन्य महिला और 4 बच्चों को गिरफ्तार कर लिया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











