
दिल्ली: होली से पहले बेकाबू होता कोरोना, 26 मार्च को बना इस साल का नया रिकॉर्ड
AajTak
होली के त्योहार से पहले देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. राजधानी दिल्ली में वायरस रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है. संक्रण की दर तेजी से बढ़ रही है, जिसके चलते दिल्ली की चिंता भी बढ़ रही है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है. दिसंबर के बाद यह पहला मौका है, जब दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1534 नए केस सामने आए हैं. इन आंकड़ों ने दिल्ली की चिंता बढ़ा दी है. चिंता इस बात को लेकर भी है कि होली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़ा संकट पैदा कर सकती है. राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामले डेढ़ हजार से अधिक रहे. 26 मार्च को 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1534 नए केस सामने आए. इससे पहले 16 दिसंबर 2020 को एक दिन में 1547 नए मामले सामने आए थे. वहीं दिल्ली में सक्रमण की दर वर्तमान में 1.8 प्रतिशत है, जो 16 दिसंबर को 2.16 थी. वहीं पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण की वजह से 9 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 27 जनवरी को नौ लोगों की जानें गईं थीं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमण से होनी वाली मौतों का कुल आंकड़ा 10,987 पहुंच गया है.
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








