
दिल्ली हिंसा: लाल किले पर तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उसके तलवार को जब्त किया गया है.
दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक मनिंदर सिंह उर्फ मोनी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उसके तलवार को जब्त किया गया है. इससे पहले पुलिस ने दीप सिद्धू समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. एसीपी अत्तर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर पवन कुमार और इंस्पेक्टर करमबीर की अगुवाई में पुलिस टीम ने मनिंदर सिंह को पीतमपुरा से गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मंगलवार शाम 7.45 बजे हुई. वह कार एसी मैकेनिक का काम करता है. उसकी निशानदेही पर स्वरूप नगर से 4.3 फीट की दो तलवारें बरामद की गई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











