
दिल्ली हाईकोर्ट का गूगल-फेसबुक को आदेश, 'आजतक' के नाम पर चल रहीं 25 फर्जी वेबसाइट्स को करें ब्लॉक
AajTak
'आजतक' ब्रांड की मूल कंपनी लिविंग मीडिया इंडिया लिमिटेड ने अदालत के समक्ष तर्क दिया था कि गुमनाम वेबसाइटें, खुद को 'आजतक' के रूप में दिखाने और पेश करने की कोशिश कर रही थीं, आम जनता को धोखा दे रही थीं. लोगों को गुमराह किया जा रहा था कि ये गुमनाम साइटें 'आजतक' ब्रांड से जुड़ी हुई थीं.
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की एकल पीठ ने सोमवार को गूगल और फेसबुक को उन 25 अलग-अलग वेबसाइट, खाते और पेज को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जो "आजतक" ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर रहे हैं और वे उपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि ये "गुमनाम" वेबसाइटें 'आज तक' ब्रांड से संबंधित हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











