
दिल्ली: हत्या या हादसा ! बंद कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में युवक की जलकर मौत
AajTak
दिल्ली के रतन विहार इलाके में होली के दिन 25 साल के युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई. मृतक की पहचान मंदीप खत्री के रूप में हुई है. मंदीप अपने परिवार के साथ रहता था. उसके परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, मंदीप पहली मंजिल पर बने एक छोटे से कमरे में अकेले रहता था. सुबह लोगों ने उसके कमरे से धुआं निकलते हुए देखा जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ.
बाहरी दिल्ली के रतन विहार इलाके में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 साल के युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई. पुलिस ने मृतक की पहचान मंदीप खत्री के रूप में की है. यह घटना रविवार सुबह सामने आई, जब पड़ोसियों ने उसके कमरे से धुआं उठता देखा और तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मंदीप अपने परिवार के साथ रहता था. जबकि उसके परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे, मंदीप पहली मंजिल पर बने एक छोटे से कमरे में अकेले रहता था.
14 मार्च की सुबह करीब 5:33 बजे पड़ोसियों ने मंदीप के कमरे से धुआं निकलते देखा और तुरंत शोर मचाया. जब परिवार और पड़ोसियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि कमरा अंदर से बंद है. ऐसे में पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल सूचना दी गई.
दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझी, तब तक मंदीप पूरी तरह झुलस चुका था. उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के संदिग्ध पहलू को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से सबूत एकत्र किए गए. पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना है दोनों कोणों से जांच की जा रही है.
परिवार के अनुसार, मंदीप की किसी से दुश्मनी नहीं थी, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










