
दिल्ली: स्कूल बस में छात्रा के साथ यौन शोषण, कंडक्टर और अटेंडेंट पर मामला दर्ज
AajTak
आनंद विहार इलाके में एक स्कूल बस में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने वाहन के चालक, कंडक्टर और एक स्कूल अटैंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
दिल्ली में शाहदरा के आनंद विहार इलाके में एक स्कूल बस में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है. पुलिस ने वाहन के चालक, कंडक्टर और एक स्कूल अटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
अधिकारी ने बताया कि निजी स्कूल ने उस घटना के संबंध में शिकायत और माता-पिता का बयान दर्ज कराया. घटना तब हुईजब लड़की गाजियाबाद के इंदिरा पुरम स्थित अपने घर जा रही थी.
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, 'हालांकि, माता-पिता घटना का विवरण देने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने के लिए आगे नहीं आए.' लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए, बस चालक, कंडक्टर और स्कूल के परिचारक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है.' आगे की जांच जारी है.
स्कूल और ट्यूशनों में बच्चों के साथ शोषण का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले आते रहे हैं. हाल में नोएडा के प्राइवेट स्कूल में छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ के मामला सामने आया था. पुलिस ने बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी मजदूर की हरकत छिपाने के आरोप में क्लास टीचर, प्रिंसिपल, सुपरवाइजर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है.
इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. बीते तीन सितंबर को सेक्टर 24 थाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में छह साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था. इस वारदात को स्कूल के निर्माणकार्य में लगे एक मजदूर ने कैंपस में ही अंजाम दिया था, उस समय बच्ची स्कूल परिसर में खेल रही थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








