
दिल्ली से मेरठ अब 45 मिनट में, आज से शुरू हो रहा एक्सप्रेसवे
AajTak
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज से रफ्तार भरे सफर की शुरुआत होने जा रही है. आज से इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
दिल्ली से मेरठ का सफर आज से आसान होने जा रहा है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को जनता के लिए आज से खोल दिया जाएगा. अभी तक सहारनपुर देहरादून उत्तराखंड जाने के लिए मोदी नगर, मुरादनगर जैसे जाम भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था. वैसे तो इस एक्सप्रेसवे को 31 मार्च को खोला जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण एक्सप्रेसवे खोलने की तिथि को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को दिल्ली से जोड़ने की कवायद वर्ष 2008 से शुरू हुई थी. 2014 में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम तेजी से शुरू कर दिया गया. वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट की नींव रखी. कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में एक वर्ष की देरी लगी, लेकिन अब ये जनता के लिए तैयार है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











