
दिल्ली से महाराष्ट्र तक... संविधान पर घमासान! 'समाजवाद-धर्मनिरपेक्षता' हटाने की मांग पर RSS और विपक्ष में बहस
AajTak
आरएसएस के सरकार्यवाह ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए 'समाजवाद' और 'धर्मनिरपेक्षता' शब्दों को हटाने पर विचार करने की बात कही. इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया और विपक्ष ने आरएसएस तथा बीजेपी पर निशाना साधा.
आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर संविधान की प्रस्तावना को लेकर प्रश्न खड़े किए. होसबोले बोले, आपातकाल के दौरान संविधान में समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द जोड़े गए. अब इन्हें हटाने पर विचार होना चाहिए.
इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया. लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा. राहुल ने कहा एक बार फिर आरएसएस का नकाब उतर गया. बीजेपी होसबोले के बयान का समर्थन कर रही है.
दत्तात्रेय होसबोले ने क्या कहा?
दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, 'दो शब्द जोड़े गए हैं, सेक्युलरिज़्म और सोशलिज्म की. तो क्या वो रहनी चाहिए? बाबा साहेब अंबेडकर का नाम और संविधान पिछले कुछ सालों में भारतीय राजनीति के केंद्र में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है. संविधान पर सरकार बनाम विपक्ष की लगातार जंग को हर किसी ने देखा है. लेकिन इन सबके बीच आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आरएसएस में नंबर दो की हैसियत रखने वाले दत्तात्रेय होसबोले ने भारतीय संविधान के 42वें संशोधन पर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि जिस संविधान की प्रस्तावना को बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा था उसे इंदिरा सरकार ने बदल दिया. जब समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे शब्द भारतीय संविधान में 1976 में जोड़े गए'.
होसबोले ने कहा, 'इस आपातकाल के दौरान भारत के संविधान के प्रस्तावना में दो शब्द जुड़े गए. हम लोगों को मालूम है सेकुलरिज़्म और सोशलिज्म के वो प्रस्तावना में नहीं थे. पहले तो इन दो शब्दों को प्रस्तावना में जोड़ा. बाद में इसको निकालने के प्रयत्न हुआ नहीं है. चर्चा हुई दोनों प्रकार के आर्गुमेंट्स हुए. तो क्या वो रहनी चाहिए? प्रस्तावना में ये विचार होना चाहिए'.
राहुल गांधी ने क्या कहा?

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







