
दिल्ली से पलायन कर रहे मजदूरों पर टूटा कहर, मजदूरों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार
AajTak
दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर जोरासी घाटी के पास पलट गई. हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं तो आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें ग्वालियर जेएच में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई है.
दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर जोरासी घाटी के पास पलट गई. हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं तो आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें ग्वालियर जेएच में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही दो व्यक्तियों की मौत हो गई है. सवारियों के बारे में बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर थे जो लॉकडाउन के डर के चलते दिल्ली से पलायन कर छतरपुर और टीकमगढ़ जिले में अपने घर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, घटना मंगवार सुबह 9:00 बजे के आसपास जोरासी घाटी के पास घटी. ड्राइवर ने गाड़ी को तेज गति से चलाते हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और जैसे-तैसे मजदूर बस से बाहर निकले. घटना की जानकारी लगते ही तत्काल बिलौआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस में से निकाला गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











