
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग की यमुना घाट पर आरती, सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक जारी
AajTak
सीएम रेखा गुप्ता ने की वासुदेव घाट पर आरती
दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की. यमुना नदी की सफाई बीजेपी की प्राथमिकता में शामिल है और इस आरती के जरिए नई बनीं सीएम ने ये जाहिर कर दिया दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
बता दें कि बीजेपी की रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ले ली है. पद की शपथ लेते ही वह एक्शन मोड में आ गई हैं. दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग सचिवालय में जारी है. इससे पहले रेखा गुप्ता दोपहर तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और उन्होंने कार्यभार संभाल लिया था, इसके बाद वह शाम पांच बजे यमुना बाजार के वासुदेव घाट का दौरा करने पहुंची.
सीएम ने यहां उन्होंने यमुना आरती भी की. इस दौरान उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री भी मौजूद रहे. यहां घाट पर आरती के बाद सभी सचिवालय रवाना हुए, जहां नवनिर्वाचित कैबिनेट की पहली मीटिंग हुई. दिल्ली कैबिनेट के नए मंत्री भी यमुना का दौरा करने पहुंचे थे. यमुना की सफाई, बीजेपी के मेनिफेस्टों में सबसे अहम रहा है और इस बार यमुना की गंदगी बड़े पैमाने पर चुनावी मुद्दा भी बनी थी. ऐसे में सबसे पहले सीएम का यमुना नदी घाट का दौरा करना, यमुना आरती में शामिल होना दिल्ली में यमुना सफाई अभियान के नए कदम की शुरुआत की ओर संकेत कर रहा है.
11 महीने पहले हुई थी वासुदेव घाट पर आरती की शुरुआत दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के तहत आने वाले वसुदेव घाट का जीर्णोद्धार करने के बाद यहां यमुना आरती की परंपरा शुरू की गई थी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 12 मार्च 2024 को इस ऐतिहासिक यमुना आरती का उद्घाटन किया था. तब से यह आरती नियमित रूप से जारी है और इसे 11 महीने से अधिक का समय हो चुका है.
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने वासुदेव घाट को संवारने का काम किया. इसका उद्देश्य यमुना किनारे की स्वच्छता बनाए रखना और धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना था. घाट की सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद यहां नियमित रूप से यमुना आरती का आयोजन किया जाने लगा.
गंगा आरती की तरह यमुना आरती को भी धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस आयोजन से न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है, बल्कि यह यमुना नदी की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने में भी मदद कर रहा है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







