
दिल्ली सहित देश के कई CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
AajTak
देश भर में कई CRPF स्कूलों को हॉक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार रात को आए ईमेल के जरिए स्कूल मैनेजमेंट को दमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमकियां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई और भी राज्यों के CRPF स्कूलों को दी गई है.
देश भर में कई CRPF स्कूलों को हॉक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सोमवार रात को आए ईमेल के जरिए स्कूल मैनेजमेंट को दमकी दी गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमकियां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित कई और भी राज्यों के CRPF स्कूलों को दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, जिन स्कूलों में धमकी भरे मैसेज आए हैं, उनमें एक हैदराबाद और दो स्कूल दिल्ली के हैं. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली के रोहिणी इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाका हुआ था. अब राजधानी के अलावा देश के कुछ स्कूलों में को भी धमाके की खबरें मिली हैं.
रोहिणी में क्या हुआ था?
रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाका हुआ. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. यह धमाका केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ, जिसके बाद धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. धमाके की वजह से स्थानीय लोग घबराहट में आ गए, और आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटनास्थल से 'व्हाइट पाउडर' बरामद किया गया है, और जांच के लिए पहुंची जांच एजेंसियों ने इस धमाके को 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' यानी 'रहस्यमयी धमाका' करार दिया है.
जांच में क्या मिला?
जांच एजेंसियों ने धमाके को इसलिए 'मिस्टीरियस ब्लास्ट' कहा है, क्योंकि मौके से किसी तरह का टाइमर, डेटोनेटर या कोई मेटल या फिर कोई इनेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं मिला है. अब सवाल ये है कि फिर विस्फोटक में ऐसा क्या ट्रिगर हुआ कि जोरदार धमाका हुआ? इसकी जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश में है कि ब्लास्ट के लिए किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. इसकी फॉरेंसिंक जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि आखिर धमाके के लिए किस विस्फोटक का यूज किया गया था.
यह भी पढ़ें: दिल्लीः CRPF स्कूल की दीवार-शीशे और साइनबोर्ड टूटे, एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज... रोहिणी ब्लास्ट की FIR में खुलासा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










