
दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के आवास पर देर रात हंगामा, देवी-देवताओं को नहीं मानने वाली शपथ पर बवाल
AajTak
हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ लेने और दिलाने वाले दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीती रात हिंदू संगठनों ने उनके आवास के बाहर भगवा झंडा लगाकर नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनमें भारताय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता भी शामिल थे.
बौद्ध महासभा में हिंदू देव-देवताओं को नहीं मानने की शपथ लेने वाले दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर बीजेपी पर हिंदू संगठन लगातार हमलावर हैं. बीती रात को उनके आवास के बाहर हिंदू संगठनों ने भगवा झंडा लगाया और जमकर नारेबाजी की.
हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ लेने और दिलाने वाले दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर बीजेपी लगातार हमलावर है. बीती रात हिंदू संगठनों ने उनके आवास के बाहर भगवा झंडा लगाकर नारेबाजी की. दिल्ली पुलिस ने बताया कि इनमें भारताय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ता भी शामिल थे.
पुलिस ने बताया कि राजेंद्र पाल गौतम के आवास के बार इन कार्यकर्ताओं ने करीब 10 मिनट तक प्रदर्शन किया. पुलिस के कहने पर सभी कार्यकर्ता वहां से चले गए, इसलिए किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया.
दरअसल बीते दिनों कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम बौद्ध महासभा के आयोजन में शामिल हुए थे, जिसमें हिंदुओं के देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई गई. उस समय मंच पर राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे और वो भी शपथ ले रहे थे. इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया था. बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि जहां चुनाव होते हैं वहां केजरीवाल और उनके नेता जय श्री राम और कृष्ण कहते थकते नहीं, लेकिन जहां सत्ता में होते हैं वहां ऐसा अपमान.
VHP ने भी उठाए सवाल
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने भी आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिहादी तुष्टीकरण व ईसाई मिशनरियों के संरक्षण के साथ अब आप सरकार दिल्ली में धर्मांतरण के सार्वजनिक अड्डे भी चलाने लगी? दिल्ली के मंत्री स्वयं हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ शपथ दिला रहे हैं. राजनीति का निकृष्टम हिंदू द्रोही चेहरा और क्या होगा!!

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











