
दिल्ली सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, सीएम रेखा गुप्ता ने किया पेश
AajTak
दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस अवसर पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर एक कविता भी सुनाई. कविता का शीर्षक था 'मैं भी सिंदूर हूँ'. इसमें उन्होंने कहा, 'चुप्पी में मैं धैर्य हूँ, चुनौती में मैं शौर्य हूँ' और 'मैं आतंकियों का वध हूँ, मैं हौसलों की सरहद हूँ'.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











