
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट
AajTak
Weather Forecast Updates: बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और ओडिशा व पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. 10 जुलाई से 12 जुलाई के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. इसके बाद देश के अन्य हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देशभर में अगले 15 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. विभाग के मुताबिक वर्तमान में बने मौसमी सिस्टम के कारण 9 जुलाई से दक्षिण और पूर्व मध्य भारत में मॉनसून अपने तेवर दिखाएगा, यानी कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तसीगढ़, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में बारिश होगी. वहीं, 10 जुलाई से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











