
दिल्ली: सड़क पर गिरकर तड़पता रहा शख्स, मदद की बजाय फोन चुराकर भागे स्कूटी सवार- VIDEO
AajTak
दिल्ली से एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर इंसानियत से भरोसा उठ जाएगा. यहां एक शख्स अचानक रास्ते में गिर जाता है. लेकिन उसकी मदद करने के बजाय स्कूटी सवार उसका मोबाइल चुराकर भाग जाते हैं.
दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां सुबह एक शख्स अचानक जमीन पर गिर जाता है. शख्स को गिरा देखकर स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मदद करने के बजाय उसका मोबाइल चुराकर चले गए. इसके कुछ देर बाद फिर दोनों लौटकर आते हैं और उसके जेब की तलाशी लेते हैं. जब दोनों को कुछ नहीं मिलता और सीसीटीवी पर उनकी नजर पड़ती है तो दोनों फरार हो जाते हैं. वहीं समय पर इलाज के लिए मदद नहीं मिलने से शख्स की मौत हो गई.
वीडियो देख पिघल जाएगा दिल
इस घटना ने राजधानी में मानवता को लेकर फिर बहस छेड़ दी है. दरअसल दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में शनिवार की सुबह 4 बजे के बाद एक शख्स अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिरता है और तड़पने लगता है. इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: बच्चे को गोद में लेकर इंटरव्यू देने पहुंची महिला, रिक्रूटर की इंसानियत ने जीता दिल
सीसीटीवी देखने में ऐसा लग रहा है जैसे शख्स को दिल का दौरा पड़ा हो या मिर्गी का. अचानक जब शख्स बेसुध होकर जमीन पर पड़ा था, तभी स्कूटी सवार 2 लोग आते हैं और स्कूटी पर पीछे बैठा एक लड़का उतरता है. इसके बाद शख्स का मोबाइल उठाकर चलता बनता है. लड़के को लगता है कि शख्स नशे में है.
तड़पकर शख्स की हुई मौत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












