
दिल्ली शराब नीति घोटाला में ED दाखिल करेगी एक और चार्जशीट, गिरफ्तार हुए लोगों के खिलाफ होगी पूरी जानकारी
AajTak
दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED एक और चार्जशीट दाखिल करने वाली है. ईडी ने कहा कि वो जल्द ही एक अन्य चार्जशीट दाखिल करेंगे, जो गिरफ्तार आरोपियों से संबंधित होगी. यह चार्जशीट 6 जनवरी तक दाखिल की जाएगी.
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि हम जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने वाले हैं, जो गिरफ्तार आरोपियों से संबंधित होगा. ED ने कहा कि 6 जनवरी तक वो गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर देगा. साथ ही बिनॉय बाबू की जमानत पर सुनवाई 9 जनवरी तक टल गई है. इसके अलावा बिजय नायर और अभिषेक बोईनपल्ली की जमानत याचिका पर भी सुनवाई 4 जनवरी तक टल गई है.
अभिषेक बोइनपल्ली, शरत रेड्डी, बिनॉय बाबू और विजय नायर की न्यायिक हिरासत राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ाई है. इन चारो आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था.
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार नई शराब नीति लेकर आई थी. इस नीति के आने के बाद दिल्ली के शराब कारोबारी ग्राहकों को डिस्काउंटेड रेट पर शराब बेच रहे थे. कई जगहों पर एक बोतल खरीदने पर दूसरी मुफ्त दी जा रही थी. आबकारी नीति 2021-22 के चलते एक समय ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में शराब दुकानों की संख्या करीब 650 पहुंच गई थी.
दिल्ली सरकार ने वापस ली थी नई शराब नीति
जांच एजेंसी ने नई शराब नीति में घोटाला होने का दावा किया था, जिसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने आबकारी नीति 2021-22 को वापस ले लिया था. राज्य में एक सितंबर से पुरानी शराब नीति दोबारा लागू कर दी गई है. नई नीति लागू होने से पहले ही कई लाइसेंस धारकों ने अपने लाइसेंस सरेंडर कर दिए थे. इन लोगों की गिरफ्तारी भी इसी शराब नीति में आरोपी पाए जाने के चलते हुई थी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










