
दिल्ली शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका पर सुनवाई टली
AajTak
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई को 5 सितंबर तक के लिए टाल दिया है. केजरीवाल ने अपनी इस याचिका पर में जमानत की मांग करते हुए कथित शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी है.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई को 5 सितंबर तक के लिए टाल दिया है. केजरीवाल ने अपनी इस याचिका पर में जमानत की मांग करते हुए कथित शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी है.
कोर्ट में न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ के समक्ष सीबीआई ने कहा कि हमने पहला जवाब पहले ही दाखिल कर दिया है, लेकिन अभी रिकॉर्ड पर नहीं है और दूसरा जवाब दाखिल करना चाहते हैं. इसके लिए हमें वक्त चाहिए.
सीबीआई के अनुरोध पर पीठ ने जांच एजेंसी को दो दिन में जवाब और प्रत्युत्तर दाखिल करने का निर्देश दिया. और केजरीवाल की जमानत याचिका पर 5 सितंबर तक के लिए सुनवाई को स्थगित कर दिया. एएसजी एसवी राजू ने कहा कि वे एक सप्ताह में दूसरी याचिका पर जवाब दाखिल करेंगे. इसके बाद पीठ ने मामले की अगली सुनवाई पांच सितंबर को तय की.
जवाब देने में देरी कर रही है CBI: सिंघवी
वहीं, केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने कहा कि सीबीआई ने केवल एक याचिका में जवाबी हलफनामा दायर किया और गुरुवार रात 8 बजे उन्हें यह सौंपा गया. सीबीआई ने जवाब देने में देरी की है ताकि यह रिकॉर्ड में न आए.
सीबीआई ने दाखिल अपने जवाब में सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल अदालत के समक्ष मामले को राजनीतिक रूप से सनसनीखेज बनाने का प्रयास कर रहे हैं, बावजूद इसके कि विभिन्न अदालतों द्वारा बार-बार दिए गए आदेश प्रथम दृष्टया अपराध के घटित होने से संतुष्ट हैं, जिसके लिए पहले ही संज्ञान लिया जा चुका है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











