
दिल्ली: वीडियो पर विवाद, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया धमकी मिलने का आरोप
AajTak
नूपुर शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चैकर ने शेयर किया है. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए जानकारी दी है. दरअसल, हाल ही में ज्ञानवापी मामले में एक टीवी डिबेट से जुड़ा उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
नूपुर शर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो एडिटेड है, जिसे एक फैक्ट चेकर ने शेयर किया है. इस वीडियो के शेयर होने के बाद से उन्हें इस्लामिक कट्टरपंथियों से धमकियां मिली हैं. नुपुर शर्मा ने आरोप लगाया कि आल्ट न्यूज के प्रोपराइटर ने उनके खिलाफ ट्रोल को बढ़ावा देने के लिए संपादित वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने सुरक्षा की मांग की है.
उन्होंने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को टैग किया है. मुझे संदेह है कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाया जाएगा. अगर मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो मोहम्मद जुबैर, जो शायद आल्ट न्यूज का प्रोपराइटर है, पूरी तरह जिम्मेदार होगा.'
.@CPDelhi please note wholly & solely @zoo_bear is responsible who instead of ‘fact-checking’ peddled a fake-narrative to vitiate the atmosphere, cause communal disharmony & cause communal & targeted hatred against me & my family 2/2@narendramodi @AmitShah @JPNadda @blsanthosh
नूपुर शर्मा ने कहा कि जब ज्ञानवापी मामला सर्वोच्च न्यायालय गया था तब मीम बनाए जा रहे थे. कोर्ट ने कहा था कोई इंसल्ट नहीं होनी चाहिए, लेकिन ये बंद नहीं हुआ. मजाक बनता रहा. मैंने बस उन्हीं के धर्म से जुड़ी कुछ बातें कही थीं. अब उसके बाद से एक फ्रॉड जो खुद को फैक्ट चैकर कहते हैं कि मैं फेक न्यूज स्प्रेडर कहती हूं. मेरे खिलाफ जानबूझकर फेक नरेटिव बनाने की कोशिश है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







