
'दिल्ली विधानसभा, जल बोर्ड में काम कर रहे AAP कार्यकर्ता, लाखों रुपये मिल रहा वेतन', LG का आरोप
AajTak
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि दिल्ली विधानसभा, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड में जिन लोगों की नियुक्तियां की गई हैं, वे AAP के कार्यकर्ता हैं. उनका कहना है कि इन लोगों को लाखों रुपये वेतन दिया जा रहा है, लेकिन ये लोग अपना काम करने के बजाए AAP के लिए प्रचार करते हैं.
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर हमला बोल दिया. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) और दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (डीयूएसआईबी) में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं.
एलजी ऑफिस ने दावा किया कि इन लोगों में से एक सीएम केजरीवाल के निजी बाउंसर के रूप में काम कर रहा है. मनीष सिसौदिया से जुड़े कर्मचारियों में से एक 7 साल की जेल की सजा का दोषी है. AAP विधायक दुर्गेश पाठक की पत्नी को भी 1 लाख रुपये वेतन मिल रहा है.
एलजी ने दावा किया कि दिल्ली विधान सभा ने 116 फेलो और एसोसिएट फेलो नियुक्त किए हैं. इसके अलावा डीजेबी और डीयूएसआईबी आदि में विशेषज्ञ के रूप में भी नियुक्तियां हुई हैं. ये सभी लोग AAP कार्यकर्ता हैं. उनका कहना है कि इन सभी लोगों का चयन नियमों को ताक पर रखकर और एससी-एसटी-ओबीसी आरक्षण का पालन किए बिना की गई है.
- अरविंद केजरीवाल के पर्सनल बॉडी गार्ड और बाउंसर राम कुमार झा को 60,000 रुपये सैलरी दी जा रही है. उन्हें अक्सर झाड़ू और AAP के लिए खुलेआम प्रचार करने के अलावा, केजरीवाल तक पहुंचने की कोशिश करने वाले मीडियाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है.
- निशा सिंह को 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. उन्हें मनीष सिसोदिया के साथ अटैच किया गया था. इन्हें भीड़ हिंसा को उकसाने के लिए 7 साल की सजा सुनाई गई है.
- आंचल बावा पाठक को भी 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया है. ये केजरीवाल के खास और AAP विधायक दुर्गेश पाठक की पत्नी हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








