
दिल्ली: विधानसभा चुनावों में AAP को घेरने की तैयारी कर रही BJP, तैयार कर रही 'आरोप-पत्र'
AajTak
आम आदमी पार्टी को गिराने के लिए बीजेपी आरोप पत्र तैयार करने में जुट गई है. इसे लेकर रविवार को बीजेपी दफ्तर में आरोप समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा न करने के मुद्दे पर घेरने की तैयारी की जा रही है.
दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने आक्रामक रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं. आम आदमी पार्टी को गिराने के लिए बीजेपी आरोप पत्र तैयार करने में जुट गई है. इसे लेकर रविवार को बीजेपी दफ्तर में आरोप समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने की. विजेंद्र गुप्ता आरोप पत्र समिति के अध्यक्ष हैं.
इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार और पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा न करने के मुद्दे पर घेरने की तैयारी की जा रही है. विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक दिल्ली में इस वक्त टूटी सड़कें, पीने के पानी, बिजली जैसे मुद्दे पर आम आदमी पार्टी बैकफुट पर है. अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा अब दिल्ली की सड़कों पर लोगों से संवाद भी करेगी ताकि आम आदमी पार्टी को हर मोर्चे पर घेरा जा सके.
आरोप पत्र में शामिल होंगे यमुना और शराब नीति जैसे मुद्दे
बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक, यमुना की साफ सफाई का मुद्दा एक बड़ा मुद्दा रहा है जिस पर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से दिल्ली में फेल हुई है. इसके अलावा शराब नीति, दिल्ली सरकार के मंत्रियों के जेल जाने ने आम आदमी पार्टी को बड़ा डैमेज किया है. इन्हीं मुद्दों पर बीजेपी दिल्ली में आरोप पत्र तैयार कर रही है ताकि दिल्ली की जनता के बीच जाया जा सके.
क्षेत्रीय स्तर पर तैयार होगा आरोप पत्र
पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हर विधानसभा के लिए एक नया मैनिफेस्टो बनाया था लेकिन आरोप है कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उन मैनिफेस्टो का कोई काम नहीं किया. यही वजह है कि बीजेपी दिल्ली के लेवल पर ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय स्तर के मुद्दों को लेकर के भी तैयारी करेगी और हर विधानसभा में जनसभा करके यह आरोप पत्र आम आदमी पार्टी पर लगाएगी कि उनके विधायकों ने जो वादे किए थे क्या वो पूरे हुए.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







