
दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही अब पूरी तरह पेपरलेस होगी, मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान
AajTak
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने विधानसभा को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने का ऐलान करते हुए कहा है कि सदन में अब सभी दस्तावेज केवल ई-पेपर के रूप में रखे जा सकेंगे.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली विधानसभा में अब सभी दस्तावेज केवल ई-पेपर के रूप में ही सदन के पटल पर रखे जा सकेंगे. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस बात का ऐलान कर दिया है.
मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा को पूरी तरह पेपरलेस बनाया जाएगा. उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा के हर सत्र में लाखों पन्ने के दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाते हैं. अब केवल दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी ही विधानसभा में सदन के पटल पर रखी जा सकेगी.
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने बताया कि विधानसभा की कार्यवाही का संचालन डिजिटल मोड में किया जा सके, इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की ओर से इस दफे ई-बजट पेश किया गया था. दिल्ली विधानसभा में ई-बजट पेश किए जाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी भी की गई थी.
दिल्ली सरकार की ओर से विधानसभा के हर सदस्य यानी हर विधायक को ई-पैड दिए गए हैं जिससे सदन की कार्यवाही को डिजिटल मोड में संचालित किया जा सके. आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती ने विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल की इस पहल की सराहना की है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा में इसे लेकर धन्यवाद प्रस्ताव भी पेश किया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











