
दिल्ली वालों को धुंध से राहत लेकिन हवा अब भी खराब, देश के कई शहरों में कोहरे से ट्रेन और हवाई यात्रा प्रभावित
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में 2 जनवरी को हवा तेज़ होने से कोहरे और स्मॉग से कुछ राहत मिली, लेकिन हवा अब भी जहरीली है. IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी है. देश के कई शहरों में कोहरे की वजह से ट्रेन और हवाई यात्राओं पर असर पड़ा है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज यानी 2 जनवरी को कोहरे और स्मॉक की चादर से थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है. हवा की स्पीड बढ़ने से दिल्ली में ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 302 है. सिर्फ़ एक AQI स्टेशन (द्वारका-423) पर गंभीर कैटेगरी दर्ज किया गया. इसके अलावा, आनंद विहार में 31 दिसंबर को 450+ AQI रिकॉर्ड किया गया था, अब 348 पर है. इसके अलावा, दिल्ली के अलावा पड़ोसी राज्यों के कई इलाकों में कोहरे जैसी स्थिति नजर आई.
IMD के ऑरेंज अलर्ट के पूर्वानुमान के बावजूद, दिल्ली में घने कोहरे का असर नहीं दिखा है. IGI एयरपोर्ट पर सामान्य विज़िबिलिटी 1000 मीटर है. हालांकि, कोहरे की आशंका को देखते हुए कई एयरलाइन्स ने गुरुवार की रात को ही यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी थी. एयरलाइन्स के स्टेटमेंट में कहा गया कि कुछ फ्लाइट्स रद्द हो सकती हैं.
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और IMD ने पारा और ज्यादा गिरने का अनुमान लगाया है. आज के लिए, मौसम विभाग ने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी...
इंडिगो ने गुरुवार रात सोशल मीडियो पोस्ट में लिखा, "सुबह-सुबह कोहरे की वजह से दिल्ली में विजिबिलिटी पर असर पड़ने की उम्मीद है. एयरपोर्ट पर इंतज़ार का समय कम करने के लिए कल की कुछ फ्लाइट्स पहले ही कैंसिल कर दी गई हैं. हम समझते हैं कि इससे आपकी योजनाओं पर असर पड़ सकता है और हम आपकी समझदारी की सराहना करते हैं. हमारी टीमें हालात पर करीब से नज़र रख रही हैं और सभी टचपॉइंट्स पर ग्राहकों की मदद के लिए मौजूद हैं.
इसके अलावा, इंडिगो ने कहा, "वाराणसी, उदयपुर, जम्मू, विशाखापत्तनम और जैसलमेर में कोहरा छाया हुआ है, जिससे फ्लाइट की आवाजाही धीमी हो गई है. इन शहरों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स, साथ ही हमारे नेटवर्क के कुछ रूट्स पर भी मौसम की वजह से थोड़ी देरी हो सकती है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







