
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तीनों आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने बढ़ाई ED हिरासत
AajTak
ज़िशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी को 3 दिन की ED हिरासत खत्म होने बाद कोर्ट में पेश किया गया था. ED ने तीनों आरोपियों की 6 दिन की हिरासत और बढ़ाने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान आरोपी जावेद इमाम के वकील ने ED की हिरासत बढ़ाने की मांग का विरोध किया था.
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार ज़िशान हैदर, दाऊद नासिर, जावेद इमाम सिद्दीकी की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने ED हिरासत बढ़ा दी है. जज गीतांजलि गोयल ने तीनों आरोपियों की ED हिरासत बढ़ाते हुए कहा कि आज एक दिन की ED हिरासत बढ़ा रहे हैं. कल यानी शुक्रवार को संबंधित नियमित अदालत में इन्हें पेश किया जाए. स्पेशल जज विकास ढुल की अनुपलब्धता के चलते आरोपियों को जज गीतांजलि गोयल की कोर्ट में पेश किया गया था.
इस मामले में ज़िशान हैदर, दाऊद नासिर और जावेद इमाम सिद्दीकी को 3 दिन की ED हिरासत खत्म होने बाद कोर्ट में पेश किया गया था. ED ने तीनों आरोपियों की 6 दिन की हिरासत और बढ़ाने की मांग की थी. सुनवाई के दौरान आरोपी जावेद इमाम के वकील ने ED की हिरासत बढ़ाने की मांग का विरोध किया था. वकील ने कहा कि अक्टूबर 2022 से वह 15 बार जांच में शामिल हुआ है, जबकि 15 साल तो वो दुबई में था.
दाऊद नासिर के वकील ने कहा कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी. उसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए थे. वहां डॉक्टर्स ने कोई एस्टरॉयड दिया था. उसके बाद से दाऊस नासिर को लगातार चक्कर आ रहे थे. उसी दौरान ईडी की टीम ने नासिर से पूछताछ भी कर ली. एक कागज पर दस्तख़त भी कराए. दाऊद के वकील ने कहा कि उसे अंग्रेजी नहीं आती, उसने इस बात का जिक्र ED के अफसरों से भी किया. इसके बाद भी अंग्रेज़ी के पेपर पर दस्ताख़त कराए गए.
कोर्ट में ED के वकील ने कहा कि जब भी इनको अदालत में लाया जाता है, यह जांच एजेंसी पर आरोप लगाने लगते हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









