
दिल्ली: लॉकडाउन में बड़ी राहत, बाजार और मॉल खोलने की इजाजत, मेट्रो भी शुरू होगी
AajTak
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कहर से दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ा था. अब दिल्ली सरकार धीरे-धीरे अनलॉक कर रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ऑड-इवन फॉर्मूले से बाजार खुलेंगे.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कहर से दिल्ली में लॉकडाउन लगाना पड़ा था. अब दिल्ली सरकार धीरे-धीरे अनलॉक कर रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि ऑड-इवन फॉर्मूले से बाजार खुलेंगे. सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब कोरोना की स्थिति अब काफी कंट्रोल में हैं. सीएम ने साथ ही मेट्रो ट्रेन सेवा की शुरुआत करने का भी ऐलान किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया कि सोमवार को 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन कई रियायतें दी जा रही हैं. दिल्ली में बाजार और मॉल ऑड-इवन फॉर्मूले से खोले गए हैं. सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के 100 फीसदी ऑफिसर काम करेंगे. प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी मैन पावर के साथ खुल सकेंगे. स्टैंड अलोन शॉप हर रोज खुलेगी.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











