
दिल्ली: लव मैरिज के बाद भी दोस्त पर आ गया पत्नी का दिल, पति ने घोंट दिया गला
AajTak
अवैध संबंध के शक में युवक ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी. 6 साल पहले दोनोें ने लव मैरिज की थी. हत्या के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी. पति- पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इस घटना की सूचना मृतक महिला के देवर ने पुलिस को दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
जानकारी के मुताबिक 6 साल पहले अनिल ने उड़ीसा की रहने वाली रश्मि से लव मैरिज की थी. इससे पहले अनिल बुलंदशहर में रहा करता था. एक साल पहले ही यह दंपति दिल्ली में रहने के लिए आया था. रोहिणी के सेक्टर 16 में एक मकान किराए पर लेकर रहे रहा था.
आरोप है कि इसी बीच फैक्ट्री में काम करने वाले एक बबलू नाम के एक शख्स के साथ रश्मि की दोस्ती हो गई थी. जिसे लेकर अनिल और रश्मि इस में अक्सर लड़ाई हुआ करती थी. इस झगड़े के बारे में अनिल अपने भाई सुनील को भी बीच-बीच में बताता रहता था.
कुछ समय पहले अनिल घर से कहीं बाहर गया हुआ था. जब घर लौटा तो उसने देखा बबलू उसकी पत्नी के साथ घर में मौजूद था. इस बात पर उसका पति -पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. अनिल ने पत्नी रश्मि की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर दरवाजे को बाहर से बंद कर कर मौके वारदात से फरार हो गया. करीब 2 घंटे बाद अनिल ने अपने भाई सुनील को इस घटना के बार में फोन पर जानकारी दी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










