
दिल्ली रेप-मर्डर केसः बच्ची की बॉडी का अवशेष देख डॉक्टरों ने कहा- नहीं बता सकते मौत का कारण
AajTak
डॉक्टरों के पैनल ने यह भी बताया कि यह भी पता करना मुश्किल है कि बच्ची (Dalit girl) के साथ सेक्सुअल असाल्ट हुआ था या नहीं. हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक सिर्फ इतना पता चल सका है कि बच्ची की मौत जलाने से पहले हो गई थी.
दिल्ली कैंट इलाके में 9 साल की दलित बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला उलझता जा रहा है. डॉक्टरों के पैनल ने डेड बॉडी के अवशेष को देखने का बाद इलाके के डीसीपी को बताया कि बच्ची की मौत की वजह क्या है ये नहीं बताया जा सकता. साथ ही ये भी कहा कि बच्ची के साथ सेक्सुअल असाल्ट हुआ था या नहीं यह भी पता करना मुश्किल है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











