
दिल्ली मेट्रो में काम करने वाले शख्स ने दी जान, घर में पंखे से लटकी मिली लाश
AajTak
दिल्ली के मसूदपुर गांव में 23 साल के प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक उदय भान हाल ही में अपने भाई के साथ मजदूरी करने दिल्ली आया था. शुक्रवार रात जब उसका भाई काम से लौटा, तो उसने उसे घर के अंदर पंखे से लटका पाया. पुलिस ने फिलहाल किसी साजिश से इनकार किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.
दिल्ली के मसूदपुर गांव में एक 23 साल के मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के पिलशी गांव निवासी उदय भान के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शनिवार रात उस वक्त घटना की सूचना मिली जब मृतक का बड़ा भाई हेतराम घर लौटा और उसने भाई को पंखे से लटका हुआ पाया. पुलिस के अनुसार PCR कॉल के बाद जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का शव छत के पंखे से एक मफलर की सहायता से लटका हुआ था. इसके बाद उसे तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, उदय भान और उसका भाई हेतराम लगभग 45 से 50 दिन पहले ही दिल्ली आए थे. दोनों मसूदपुर क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो निर्माण स्थल पर मज़दूरी का कार्य कर रहे थे. उदय भान रात की शिफ्ट में काम करता था जबकि उसका भाई दिन में.
पुलिस जांच में सामने आया कि शुक्रवार की शाम जब हेतराम काम से घर लौटा तो उसने खिड़की से देखा कि उसका भाई पंखे से लटका हुआ है. घर अंदर से बंद था, और उसने तुरंत पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया और पुलिस को सूचना दी.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया था. शुरुआती जांच में किसी तरह की जबरदस्ती, संघर्ष या बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. मौके से न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही परिवार वालों को किसी तरह की अनहोनी की आशंका थी. उदय भान का परिवार इस दुखद घटना से सदमे में है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






