दिल्ली में 'INDIA' गठबंधन में पड़ी दरार? कांग्रेस ने किया सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, AAP का भी आया बयान
AajTak
एनडीए को कड़ी टक्कर देने के लिए 26 विपक्षी दल एक मंच पर आ चुके हैं. इन दलों ने अपने गठबंधन को I.N.D.I.A नाम दिया है. सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रही हैं. इस बीच दिल्ली में इस गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है. कारण, कांग्रेस द्वारा राजधानी की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है.
आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले एनडीए को कड़ी टक्कर देने के लिए 26 विपक्षी दल एक मंच पर आ चुके हैं. इन दलों ने अपने गठबंधन को I.N.D.I.A नाम दिया है. सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा तो कर रही हैं लेकिन सीट बंटवारे को लेकर अभी कुछ तय नहीं हो सका है. माना जा रहा है कि आगामी 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में बैठक कर इस पर फैसला लिया जा सकता है. हालांकि इस बीच दिल्ली में इस गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है. कारण, कांग्रेस द्वारा राजधानी की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया जा चुका है.
दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की एक अहम बैठक हुई. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे. बैठक के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने स्पष्ट कहा कि ये फैसला किया गया है कि उनकी पार्टी दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उनका अपना रास्ता है और बैठक में आम आदमी पार्टी या फिर गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हुई. दरअसल, दिल्ली में तीन मुख्य पार्टियां हैं- आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी. लोकसभा चुनाव को लेकर एक मंच पर आईं विपक्षी पार्टियों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी शामिल है. ऐसे में कांग्रेस का राजधानी की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला गठबंधन के लिए किसी झटके से कम नहीं है.
'2025 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं होंगे'
कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करके एकजुट होकर लड़ेगी. हमने आम आदमी पार्टी की या गठबंधन की कोई चर्चा नहीं की. हमारा अपना रास्ता है. हमने पोल खोल यात्रा से लेकर हर एक कोशिश की है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों को एक्सपोज करें. शराब घोटाले से लेकर तमाम कार्रवाई हम लोगों की शिकायतों पर हुई है. 2024 में हम चुनाव जीतेंगे और 2025 में अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम नहीं होंगे, हमारी यह पूरी कोशिश रहेगी.
वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, खड़गे जी, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया जी मौजूद थे. हमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है. यह निर्णय लिया गया है कि हम सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. सात महीने बचे हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सात सीटों के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है.
आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







