
दिल्ली में 88% महिला यात्री यौन उत्पीड़न का होती हैं शिकार, 1% ही करती हैं शिकायत
AajTak
भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पब्लिक प्लेस पर ज्यादातर महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं जबकि इनमें से कुछ ही इसकी शिकायत करने का साहस जुटा पाती हैं. विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है. रिपोर्ट में महिलाओं द्वारा शिकायत न करने की कई वजह बताई गई हैं, इसमें से एक है महिलाओं का अपने अधिकारों को लेकर जागरूक न होना.
विश्व बैंक ने दिल्ली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न को लेकर गुरुवार को एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने वाली और शहरी इलाकों में 88% महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं, जबकि केवल 1 फीसदी ही पुलिस से इसकी शिकायत करती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई में आधी से ज्यादा महिलाएं यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं और इनमें से 6 फीसदी ही केस दर्ज करवाती है.
पुणे में 63% महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है, जबकि 12 फीसदी महिलाएं ही आपबीती की शिकायत करने का साहस जुटा पाती हैं. वहीं मुंबई में केवल 2 फीसदी पीड़ित महिलाएं ही पुलिस के पास शिकायत करने पहुंचीं. हालांकि इनमें से कोई भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ. वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मुंबई में ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं में से 75 फीसदी को विमिन हेल्पलाइन नंबर ही नहीं पता है.
इन वजहों से महिला नहीं करती शिकायत
रिपोर्ट में कहा गया कि भारत के शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पब्लिक प्लेस पर यौन उत्पीड़न के मामले ज्यादा पाए गए, लेकिन ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग बहुत कम हुई या जिन लोगों ने केस दर्ज भी कराया, उनके मामलों में कार्रवाई निराशाजनक रही. कुछ महिलाओं ने डर के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं दी. उनका कहना था कि वह इस मामले में कोई तमाशा नहीं खड़ा करना चाहती थीं.
सर्वे में पता चला कि जागरूकता की कमी, यौन उत्पीड़न को छेड़खानी समझना या ऐसी हरकत को शिकायत करने लायक न मानना, अपराधियों से डर, सामाजिक बदनामी और खुद पर दोष लगने के डर से महिलाओं ने शिकायत नहीं करतीं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







