
दिल्ली में 403 अवैध पार्किंग, मेयर शैली ओबरॉय ने जारी की लिस्ट, शिकायत के लिए इस ईमेल आईडी का करें इस्तेमाल
AajTak
दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने बुधवार को देश की राजधानी में नगर निगम के अधीन चल रही 403 अवैध पार्किंग की लिस्ट जारी की. मेयर शैली ओबरॉय ने बताया कि रिहायशी और मार्केट एरिया में अवैध पार्किंग के अड्डे बन गए हैं. इसकी वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है.
दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने बुधवार को देश की राजधानी में नगर निगम के अधीन चल रही 403 अवैध पार्किंग की लिस्ट जारी की. इस दौरान शैली ने कहा कि दिल्ली में अनाधिकृत अवैध पार्किंग का धंधा चल रहा है. जनता से मनमाना चार्ज वसूला जा रहा है. उन्होंने कहा कि ये किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दिल्ली नगर निगम इन अवैध पार्किंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी.
ईमेल एड्रेस किया जारी मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने ईमेल एड्रेस Illegalparkingcomplaintcell@gmail.com जारी किया. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन 403 अवैध पार्किंग के अलावा दिल्ली में चल रही अवैध पार्किंग के बारे में इस ईमेल पर शिकायत दर्ज करायें. अवैध पार्किंग से संबंधित शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वैध पार्किंग से एमसीडी को राजस्व भी प्राप्त होता है, जिससे आय में वृद्धि होती है.
'आम आदमी पार्टी की सरकार मामले को लेकर संवेदनशील' मेयर शैली ओबरॉय ने बताया कि रिहायशी और मार्केट एरिया में अवैध पार्किंग के अड्डे बन गए हैं. इसकी वजह से लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है. दिल्ली की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. उन्होंने कहा कि निगम की 'आप' सरकार इस समस्या को लेकर संवेदनशील है. दिल्ली को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी.
मेयर ने कहा कि दिल्ली में AAP ने 10 गारंटी का वादा किया था, जिसमें पार्किंग भी एक है. दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 सालों से बीजेपी का राज रहा है, लेकिन पार्किंग की समस्या विकराल ही हुई है और अवैध पार्किंग के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











