
दिल्ली में 4 साल की नाबालिग से अपहरण के बाद दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग
AajTak
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस घटना से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी.
दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 4 साल की बच्ची का अपहरण करके दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना 21 अगस्त को तकरीबन 3 बजे के आसपास हुई. आरोपी बच्ची को टॉफी और चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी ने बच्ची को देर शाम घर के पास छोड़ दिया.
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिवार ने पीसीआर कॉल कर दी. वहीं, मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है.
यह भी पढ़ें: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 15 साल सश्रम कारावास की सजा
घटना से गुस्साए लोगों ने लगाई आग
इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी की झुग्गी के बाहर रखे कुछ सामान और तिरपाल में आग लगा दी. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझाई और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति पर काबू पाया. फिलहाल इलाके में शांति है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










