
दिल्ली में 4 दिन के लिए Severe Heat wave का कहर, बरसती आग और लू के थपेड़ों से ऐसे करें खुद की हिफाजत
AajTak
पूरे उत्तर भारत में खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में आगामी 4 दिनों तक तेज लू और गर्मी की लहर तीव्रता से चलेगी. इस क्रम में आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने हीटवेव से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें" की निर्देशिका जनहित में जारी की है.
बेतहाशा गर्मी ने रविवार को भारत के बड़े हिस्से में रोजमर्रा के काम भी मुहाल कर दिए. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है. इस भीषण गर्मी ने कम आय वाले परिवारों को परेशान कर दिया है, जहां अक्सर पानी और ठंडक कम पहुंच पाती है और चिलचिलाती धूप में काम करने वाले मजदूरों की सहनशक्ति का इंतेहान होता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की सूचना दी है. यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशन भी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. पूरे उत्तर भारत में खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में आगामी 4 दिनों तक तेज लू और गर्मी की लहर तीव्रता से चलेगी. इस क्रम में आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने हीटवेव से बचाव के लिए "क्या करें, क्या न करें" की निर्देशिका जनहित में जारी की है.
हीटवेव से बचाव के लिए क्या करें
हीटवेव में क्या न करें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









