
दिल्ली में 3594 नए कोरोना केस, 14 लोगों ने तोड़ा दम, सीएम केजरीवाल बोले- नहीं लगेगा लॉकडाउन
AajTak
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है, लेकिन इस बार कोरोना की लहर पिछली बार से कम गंभीर है.
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार एक आपात बैठक की. सीएम ने बैठक में कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन जैसी कोई भी स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जोकि चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि लेकिन इस बार कोरोना की लहर पिछली बार से कम गंभीर है. सीएम ने बताया कि बीते अक्टूबर के मुकाबले अभी आईसीयू में कम मरीज भर्ती हो रहे हैं. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के सभी अधिकारी भी मौजूद रहे. दिल्ली में शुक्रवार को 3594 नए केस दर्ज किए गए और 14 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल दिल्ली में 11994 एक्टिव केस हैं. बताया जा रहा है कि यह बैठक कोरोना से निपटने के एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड प्रबंधन आदि की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए विस्तृत प्लान के साथ शामिल होने का निर्देश दिया गया था है. वहीं बैठक में सीरो सर्वे के साथ वर्तमान में कोरोना केस की मैपिंग आदि की सीएम अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा की.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











