
दिल्ली में 1993 में किया था कत्ल, आरोपी अब गिरफ्तार हुआ... कैटरर और बिल्डर बनकर पुलिस ने कानपुर से पकड़ा
AajTak
दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने 30 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को कानपुर से अरेस्ट किया है. इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को कैटरर और बिल्डर बनना पड़ा, तब कहीं आरोपी पकड़ में आया. पुलिस का कहना है कि इस आरोपी ने साल 1993 में दिल्ली के नरेला में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी.
दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने 30 साल से फरार हत्या के आरोपी को कानपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमित गोयल ने बताया कि 51 साल के आरोपी प्रेम नारायण को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली में कैटरर और फिर कानपुर में बिल्डर बनकर नजर छापेमारी की. आरोपी प्रेम नारायण, उसके पिता और उसके चाचा साल 1993 में दिल्ली के नरेला में शंभू दयाल नाम के शख्स की हत्या में शामिल थे.
एजेंसी के अनुसार, शंभू दयाल और उसके दो साथी मुन्नी लाल और दया राम ये दोनों प्रेम नारायण पर अपनी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के भिड़ौरा में अपने गांव में करने का दबाव बना रहे थे. जब प्रेम नारायण ने इनकार कर दिया तो बहस होने लगी और उसने शंभू दयाल की हत्या कर दी. जांच के दौरान, प्रेम नारायण, उसके पिता और उसके चाचा को साल 1994 में दिल्ली की कोर्ट ने अपराधी घोषित कर दिया था.
कुछ दिन पहले सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार को पता चला कि प्रेम नारायण 11 जुलाई को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने वाला है. इसलिए सब इंस्पेक्टर कैटरिंग टीम में शामिल हो गए और दिल्ली में शादी समारोह पर नजर रखी. हालांकि आरोपी दिखाई नहीं दिया, लेकिन उसकी पत्नी और बच्चे समारोह में पहुंचे. सब इंस्पेक्टर रितेश ने आरोपी के परिवार पर नजर रखी और पता लगाया कि नारायण कानपुर में रह रहा है और मजदूरी कर रहा है.
यह भी पढ़ें: UP: संपत्ति विवाद में दो लोगों की हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, जुर्माना भी लगाया
इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर रितेश और अन्य अधिकारियों की टीम बनाई गई. टीम कानपुर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली, लेकिन आरोपी का पता नहीं लगा. सब इंस्पेक्टर रितेश ने स्थानीय बिल्डरों की मदद से इलाके में काम करने वाले मजदूरों और ठेकेदारों से संपर्क किया, लेकिन प्रेम नारायण सामने नहीं आया और अपने बेटे नितिन को भेज दिया.
इसके बाद स्थानीय बिल्डर की मदद से प्रेम नारायण को उसके बेटे के जरिए बुलाया गया. टीम ने बिल्डर के दफ्तर के पास 48 घंटे तक नजर रखी. जब प्रेम नारायण बिल्डर के दफ्तर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



