
दिल्ली में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के जहांगीरपुरी में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी, जो मृतक के पड़ोसी थे, का उसके साथ तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को लेकर विवाद चल रहा था. घटना के दिन बहस के बाद झगड़ा बढ़ गया और चाकू से हमला कर दिया गया. बाकी तीन आरोपी अभी भी फरार हैं.
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 18 साल के युवक बॉबी सिंह उर्फ पीयूष की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विशाल (22) और कुलदीप उर्फ टन्नू (31) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी जहांगीरपुरी के ही निवासी हैं.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली पुलिस 17 जून को बॉबी को गंभीर हालत में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BJRM) अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चाकू के घाव पाए गए. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
शुरुआती जांच में सामने आया कि बॉबी और आरोपी पड़ोसी थे और उनके बीच गली में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच बहस हुई जो जल्द ही झगड़े में बदल गई. इसी दौरान विशाल और एक अन्य आरोपी सन्नाटा उर्फ याशु ने चाकू से बॉबी पर हमला कर दिया और सभी पांच आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की. एक सूचना के आधार पर टीम ने मुरादाबाद के बुध बाजार इलाके के एक गेस्ट हाउस में छापा मारा और विशाल और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस के अनुसार, वारदात के समय दोनों नशे में थे. विशाल 2021 में एक हत्या की कोशिश के मामले में किशोर न्याय के तहत पकड़ा जा चुका है, जबकि कुलदीप सीसीटीवी टेक्नीशियन के रूप में दिल्ली और मुरादाबाद में काम करता था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











