
दिल्ली में 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन तैनात, दिवाली के दूसरे दिन पिछले 5 साल में सबसे कम प्रदूषण हुआ दर्ज
AajTak
दिवाली के बाद आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले पांच साल में सबसे कम रहा. इस बीच दिल्ली में पानी का छिड़काव करने के लिए मंगलवार से 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन सड़कों पर उतार दी गई हैं. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया जाएगा. इससे प्रदूषण में कमी आएगी.
दिवाली के बाद आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पिछले पांच साल में सबसे कम रहा. इस बीच दिल्ली में पानी का छिड़काव करने के लिए मंगलवार से 150 मोबाइल एंटी स्मॉग गन सड़कों पर उतार दी गई हैं. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया जाएगा.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, इस दीपावली के अगले दिन पिछले साल की तुलना में प्रदूषण में 30 फीसदी की गिरावट आई है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले साल 462 की तुलना में मंगलवार को 323 है.
गोपाल राय ने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने इस साल दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को माना. लोगों ने पटाखे न के बराबर जलाए. प्रदूषण का स्तर आज के दिन पिछले पांच साल में सबसे कम है. एक्यूआई 2018 में 390, 2019 में 368, 2020 में 435, 2021 में 462 था. इस साल आज एक्यूआई 323 है.
हॉट स्पॉट पर रहेंगी एक-एक एक्स्ट्रा मोबाइल एंटी स्मोग गन
एक्यूआई को देखते हुए आज से पूरे दिल्ली में सड़कों पर मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा दिल्ली के हॉटस्पॉट पर एक-एक एक्स्ट्रा मोबाइल एंटी स्मोग गन तैनात की गई हैं.
ये मोबाइल एंटी स्मोग गन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पानी का सड़क पर छिड़काव करेंगी. एक स्मोग गन 10 किलोमीटर एक साइड में पानी का छिड़काव करेगी. बताते चलें कि पिछले साल 10 मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











