
'दिल्ली में 15 प्रतिशत कम हुआ प्रदूषण', वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट के बाद केजरीवाल के मंत्री का दावा
AajTak
गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के मुद्दे पर पड़ोसी राज्यों के साथ बातचीत केंद्र सरकार की पहल पर निर्भर है. केंद्र सरकार का रवैया जो सामने आया है, वह संतोषप्रद नहीं है. प्रदूषण को कम करने की बात तो अलग है, हम पिछले एक साल से बात कर रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर के अंदर जितने भी थर्मल पावर प्लांट हैं, जो प्रदूषण पैदा कर रहे हैं, उनको बंद किया जाए, लेकिन केंद्र सरकार सुनने को तैयार नहीं है.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट (World Air Quality Report) सामने आने के बाद दावा किया है कि केजरीवाल सरकार की वजह से दिल्ली में 15 प्रतिशत कम प्रदूषण हुआ है. गोपाल राय ने कहा कि पहले दिल्ली दूसरे या तीसरे स्थान पर होती थी. वर्ल्ड एयर क्वालिटी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में टॉप-10 की सूची में शामिल 9 शहरों में से अधिकतर उत्तर प्रदेश के शहर हैं. जबकि आज दिल्ली की स्थिति उससे काफी बेहतर हुई है. राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण कम होने के पीछे कारण हैं, क्योंकि दिल्ली के अंदर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है. दिल्ली अंदर ग्रीन बेल्ट बढ़ाने के लिए हम लोग लगातार जोर दे रहे हैं. दिल्ली के अंदर प्रदूषित ईंधन पर जो भी उद्योग चल रहे हैं, हमने ऐसे उद्योगों को शून्य कर दिया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









