
दिल्ली में 15 अगस्त तक नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन्स, सुरक्षा के चलते पुलिस ने लगाई पाबंदी
AajTak
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरुवार को एक ऑर्डर जारी कर राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त तक ड्रोन/यूएवी (Drones), माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर रोक लगा दी. जम्मू में भारतीय एयरबेस पर हाल ही में हुए ड्रोन हमले के बाद यह फैसला लिया गया है.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गुरुवार को एक ऑर्डर जारी कर राष्ट्रीय राजधानी में 15 अगस्त तक ड्रोन/यूएवी (Drones), माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर रोक लगा दी. जम्मू में भारतीय एयरबेस पर हाल ही में हुए ड्रोन हमले और उसके बाद अगले कुछ दिनों में कई ड्रोन्स के मिलने के बाद यह फैसला किया गया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, "यह रिपोर्ट किया गया है कि भारत के विरोधी कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी पैरा-ग्लाइडर हवाई प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं. इसके अलावा मोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवीएस, यूएएसएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या यहां तक कि विमान से पैरा-जंपिंग आदि का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.''
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











