
दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट… फायर टेंडर्स कर रहे पानी का छिड़काव, दो तिहाई लोग नहीं जलाना चाहते दिवाली पर पटाखे!
AajTak
क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग सिर्फ एक सीजन या दिवाली की वजह से नहीं है; यह एक संकट है. उन्होंने लोगों से एकजुट होने और स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण के लिए कार्य करने का आग्रह किया.
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 13 हॉटस्पॉट्स पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि जिन स्थानों की पहचान हॉटस्पॉट के रूप में की गई है, उनमें नरेला, बवाना, मुंडका, वजीरपुर, रोहिणी, आरके पुरम, ओखला, जहांगीरपुरी, आनंद विहार, पंजाबी बाग, मायापुरी और द्वारका शामिल हैं.
इन सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) लगातार सबसे खराब दर्ज हो रहा है. अतुल गर्ग ने कहा कि इन हॉटस्पॉट की पहचान इन क्षेत्रों की वायु में पीएम10 और पीएम 2.5 के कणों की मात्रा के आधार पर की गई है. उन्होंने कहा, 'इन 13 स्थानों पर पानी के छिड़काव से धूल को कम करने में मदद मिलेगी. इस उद्देश्य के लिए कुल 12 फायर टेंडरों को काम पर लगाया गया है, जिन्होंने रविवार से पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है.'
हर 3 में से एक फैमिली जलाना चाहती है पटाखे
इस स्थिति के बावजूद दिल्ली-NCR में रहने वाला हर तीन में से एक परिवार इस दिवाली पर पटाखा जलाना चाहता है. हालांकि दो तिहाई लोगों का मानना है कि पटाखे जलाने से स्थिति और विकट हो जाएगी, इसलिए वे इससे दूरी बनाएंगे. ये आंकड़े एक सर्वे में सामने आए हैं. सर्वे में शामिल लोगों का मानना था कि वायु प्रदूषण में वृद्धि पराली जलाने और अन्य कारणों से हो रही है.
The smog in Delhi NCR is not just a season or because of Diwali; it's a crisis. Let's unite and act for cleaner air and a safer environment. #DelhiNCRPollution #ActNow
अगर दिवाली पर पटाखा जलाने पर रोक लगानी है तो दिल्ली और एनसीआर के शहरों में प्रशासन को ईमानदारी के साथ कठोर निगरानी करनी होगी. क्रिकेटर शिखर धवन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'दिल्ली एनसीआर में स्मॉग सिर्फ एक सीजन या दिवाली की वजह से नहीं है; यह एक संकट है. आइए एकजुट हों और स्वच्छ हवा और सुरक्षित वातावरण के लिए कार्य करें.'

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






