
दिल्ली में होगी बूंदाबांदी... मौसम विभाग ने जारी किया देश के 10 हिस्सों में बारिश का अलर्ट
AajTak
दिल्ली समेत देश के 10 हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने 17 फरवरी 2026 को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान समेत कई इलाको में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी 18 फरवरी को बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है.
बारिश का यह दौर दक्षिण तमिलनाडु और केरल में भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी बादल बरस सकते हैं. वहीं, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
देश के कुल 10 हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है. इनमें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार शामिल हैं.यह भी पढ़ें: पहले सूर्य ग्रहण दिखेगा, फिर आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड... फरवरी में इस दिन होगी ये खगोलीय घटनाएं
जानें दिल्ली-NCR का मौसम 17 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी. आसमान में हल्के बादल मौजूद रहेंगे और दोपहर से शाम तक आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1°C से 5.0°C तक अधिक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 18 फरवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सुबह धुंध का असर देखने को मिलेगा. दिनभर आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा. दोपहर के समय हल्की बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं (30–40 kmph) चलने की संभावना है. इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने का अनुमान जताया गया है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








