दिल्ली में स्मॉग और ठंड की डबल मार… कई इलाकों में AQI 436 तक पहुंचा, न्यूनतम तापमान भी 11°C पर लुढ़का
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में हवा एक बार फिर जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है. धुंध की मोटी चादर और तापमान में तेज गिरावट ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है. रविवार सुबह प्रदूषण स्तर कई इलाकों में 400 के पार चला गया, जिससे राष्ट्रीय राजधानी गंभीर प्रदूषण की दहलीज पर खड़ी दिखाई दी.
दिल्ली की हवा रविवार को भी बेहद खराब रही और समग्र एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 391 दर्ज किया गया. कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जो ‘सीवियर’ कैटेगरी में एंट्री कर गया है. तापमान में गिरावट और स्मॉग की परत ने हालात को और बिगाड़ दिया है.
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह से ही स्मॉग की हल्की परत छाई रही. इस बीच न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है. सर्दी के शुरुआती संकेत के बीच यह तापमान राजधानी के लिए मौसम में अचानक आए बदलाव का संकेत दे रहा है.
कई इलाकों में हवा ‘सीवियर’ कैटेगरी में
दिल्ली के अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI ने सीवियर कैटेगरी को छू लिया. यहां तक कि बवाना में AQI 436 तक पहुंच गया, जो रविवार का सबसे अधिक प्रदूषण स्तर रहा.
CPCB के मुताबिक सुबह 6 बजे का AQI डेटा इस तरह रहा...
इन आंकड़ों से साफ है कि दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर प्रदूषण सीवियर या उसके बेहद करीब रहा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










