
दिल्ली में साल 2026 के पहले 27 दिनों में लापता हुए 807 लोग, जिनमें 137 बच्चे भी शामिल, चौंका देंगे आंकड़े
AajTak
राजधानी दिल्ली में साल 2026 के पहले 27 दिनों में 807 लोग लापता हुए, जिनमें 137 बच्चे शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में नाबालिग, खासकर किशोरियां अब भी अनट्रेस्ड हैं. पढ़ें दिल्ली पुलिस के आंकड़ों की हैरान करने वाली कहानी.
Delhi Missing Persons 2026: साल 2026 में पहले महीने के 27 दिनों में ही राजधानी दिल्ली से पहले ही 807 लोग लापता हो गए. इन लापता लोगों में 137 बच्चे भी शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि 807 में से 235 लोगों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया. लेकिन 538 की तलाश अब भी जारी है. यानी नए साल के पहले महीने में हर दिन 27 लोग गायब होते गए. हालांकि हर दिन करीब 9 लोगों को ट्रेस भी किया गया.
लापता हुए लोगों में सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं. असल में दिल्ली में लापता मामलों का यह सिलसिला नया नहीं है. बीते वर्षों के ज़िपनेट (Zonal Integrated Police Network) जैसे पुलिस डेटाबेस के आंकड़े बताते हैं कि 2015 से 2025 तक हजारों लोग लापता दर्ज हुए हैं और उनमें से कई का आज भी पता नहीं चला है.
दिल्ली पुलिस में दर्ज मामलों में यह बात सामने आई है कि नाबालिगों में किशोरियों (12-18 वर्ष) का अनुपात बहुत अधिक होता जा रहा है, जिससे यह समस्या और गंभीर हो जाती है कि ये केवल रोज़-मर्रा के खो जाने के मामले ही नहीं, कुछ मामलों में अपहरण या अन्य अपराधी गतिविधियों का भी खतरा हो सकता है.
देश की राजधानी में रोज़ाना 27 से ऊपर लोगों का लापता होना न सिर्फ चिंताजनक है, बल्कि ये सोचने के लिए मजबूर करता है कि आखिर ये लोग ऐसे कहां गायब हो जाते हैं, जिन्हें पुलिस नही ढूंढ पाती. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, साल 2026 के शुरुआती 27 दिनों में 807 लोग लापता दर्ज किए गए, जिनमें से 235 लोगों को ट्रेस कर लिया गया, जबकि 572 अब भी अनट्रेस्ड हैं.
वयस्कों के मामलों में 616 लोग लापता हुए, जिनमें 181 का पता चला (90 पुरुष और 91 महिलाएं), जबकि 435 वयस्क अभी भी लापता हैं. वहीं, नाबालिगों के 191 मामले सामने आए, जिनमें से 48 बच्चों को ट्रेस किया गया (29 लड़कियां और 19 लड़के), जबकि 137 नाबालिग अब तक नहीं मिले.
लेकिन पिछले 11 सालों की अगर हम बात करें तो आंकड़े डराने वाले हैं. राजधानी दिल्ली से पिछले 11 साल में 5559 बच्चे गायब हुए हैं, जिनमें से 695 बच्चों का कोई सुराग नही मिला. दिल्ली पुलिस के डेटा के मुताबिक, 2026 में पहले 27 दिनों में 8 साल टीम के कुल 9 बच्चे गायब हुए जिनमे 6 लड़के थे. जिनमें से 3 लड़कों को अब तक ट्रेस किया जा चुका है. जबकि बाकि 6 की तलाश जारी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











